किवी की बदकिस्मती, सुपर ओवर में 
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जिस तरह दक्षिण अफ्रिका की टीम को चोकर कहा जाता रहा है। बड़े टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम फिसड्डी साबित होती रही है। और टी 20 मुकाबले के सुपर ओवर के खेल में न्यूजीलैंड की टीम को हार ज्यादा रास आती है। ये हम नहीं उस टीम का रिकार्ड कह रहा है। 

टी20 इंटरनेशनल का सबसे पहला सुपर ओवर खेलने वाली टीम भी न्यूजीलैंड की रही थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसने दिसंबर 2008 में पहला सुपर ओवर खेला था। वेस्टइंडीज ने 25 रन बनाए थे जवाब में कीवी टीम महज 15 रन बनाकर ऑलआउट (दोनों विकेट गंवाए थे) हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2010 में न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 9 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 6 रन पर रोका था।

सितंबर 2012 में आईसीसी वर्ल्ड टी20 के दौरान श्रीलंका ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 रन बनाए थे और कीवी टीम महज 7 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। अक्टूबर 2012 में विश्व कप के दौरान ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड महज 17 रन बना पाई थी।
नवंबर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में 17 रन बनाने थे और टीम 1 विकेट पर 8 रन ही बना पाई थी।हाल ही में जब 29 जनवरी 20 को भारत के खिलाफ सुपर ओवर में मैच चला गया। तब भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर दो शानदार गगनभेदी छक्के लगाकर किवी टीम के मुँह से जीत छीन कर भारत को जीत दिला दी। और आज भी भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का अपना चौथा टी 20 मुकाबला खेल रहा था, तब आख़िरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए सात रन की दरकार थी। गेंद शार्दुल ठाकुर के हाथ में थी और भारतीय समर्थकों को पिछले मैच के गेंदबाज मो. शमी याद आ रहे थे। लेकिन अनिश्चितताओं से भरे क्रिकेट के खेल में वही कुछ घट गया जिसकी कल्पना भी नहीं थी। न्यूजीलैंड की टीम भी भारत के स्कोर 165 पर आ कर थम गई। मैच टाई हो गया। दो दिन बाद ही फिर मैच का फैसला सुपर ओवर में होने की नौबत आ गई। नतीजा पहले वाले मैच की तरह के एल राहुल और विराट कोहली की बल्लेबाजी की दम पर भारत के पक्ष में आ गया और किवी टीम की बदकिस्मती ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
Share To:

Post A Comment: