इछावर के शनिदेव मंदिर मे धार्मिक आयोजन के साथ प्रतिमा स्थापित 

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई कलश यात्रा। शनि मंदिर में नवग्रह, पंचमुखी हनुमान जी महाराज एवं शिवालय की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें इछावर नगर में शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
शनिवार सुबह शनि मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कलश यात्रा का आयोजन किया गया। नगर में लोगो ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच शनि मंदिर से यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों बस स्टैंड,आजाद चौक, पान चौराहा, पुराना बस स्टैंड से होते हुए अंत में शनि मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गूंजते जयकारों ओर पुष्प वर्षा से माहौल भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा के समापन पर शनि मंदिर भगवान बजरंग बली, महादेवजी की प्रतिमाएँ विधि-विधान से स्थापित कराए गए।

इस मौके पर आयोजन समित संरक्षक -प्रमोद राठी,अध्यक्ष अशोक मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता,ओमप्रकाश मालवीय, विष्णु सेन ,बाबूलाल मालवीय,राम गोपाल मालवीय,आनंद शुक्ला,प्रकाश शर्मा, कैलाशनारायण श्रीवास्तव, अभय मेहता, चंद्रपाल दरबार,आदि सैकड़ों शहरवासी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: