21वां स्व.जेपी शर्मा स्मृति पुरुस्कार मनीषा वर्मा को,
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह मे प्रदान किया जाएगा,
शा एक्सलेंस स्कूल इछावर की टापर है मनीषा

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील का प्रतिष्ठित जेपी शर्मा स्मृति 21वां पुरुस्कार मनीषा वर्मा को प्रदान किया जाएगा। मनीषा ने सत्र 2018-19 मे आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा मे 86 प्रतिशत अंक अर्जित कर शा एक्सलेंस स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।मनीषा ग्राम पांगरा निवासी श्यामलाल वर्मा की पुत्री हैं और माता ललिता बाई हैं।उन्होंने कला संकाय से परीक्षा पास की। मनीषा ने बेहद संघर्ष के उपरांत पढ़ाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की।
मनीषा बताती हैं कि गांव पांगरा मे माध्यमिक स्तर से ज्यादा पढ़ाई करने का कोई अवसर नहीं था। इछावर के शासकीय एक्सलेंस स्कूल मे पिताजी ने दाखिला दिलाया और चार वर्ष 7 किलोमीटर का सफर साइकिल से तयकर पढ़ाई की। जिद थी कि टाप करना है। हायर सेकेंडरी मे पायी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा टीचर्स को देती हूँ।
मैं पूरे मनोबल के साथ आगे पीएससी फेस करूंगी। मेरी नजर तो चांद-तारों पर आज है।

Post A Comment: