बच्चा मिला

 
इछावर23 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर तहसील के ग्राम धबोटी मे एक वर्षीय बालक मिला जो बोलने की स्थिति मे फिलहाल नहीं है। धबोटी के नजदीक जंगल मे वृक्ष के नीचे बच्चे को पाया गया। राहगीर की निगाह जब पड़ी तो बच्चा रो रहा था। सूचना ग्रामवासियों तक पहुंची। लोग स्थल पर मौजूद हो गए।पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल बच्चा मंदिर मे है। इतनी ही खबर।
Share To:

Post A Comment: