पत्रकारों को कुरीतियां खत्म करने की दिशा में पत्रकारिता करनी चाहिए,
गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब का सातवां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
छतरपुर 22 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
प्रदेश स्तरीय पत्रकार संगठन गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब का सातवां स्थापना समारोह आज महोबा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले थे जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध जानराय टौरिया मंदिर के मुख्य महंत भगवानदास महाराज ने की। कार्यक्रम में पत्रकार लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी तथा विकल्प पाठक विशिष्ट अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों और सदस्यों का संगठन के जिलाध्यक्ष राधे यादव ने जोरदार आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले ने मौजूद पत्रकारों से कहा कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ पत्रकारिता धर्म का निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि कथनी, करनी भिन्न जहां हैं धर्म नहीं पाखण्ड वहां है। उन्होंने पत्रकार संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से निरंतर सार्थक प्रयास करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्र्यापण और दीपप्रज्जलन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने माल्र्यापण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जानराय टौरिया के महंत भगवानदास महाराज ने कहा कि पत्रकारिता के श्रेष्ठतम कीर्तिमान स्थापित करने के कारण ही मरणोपरांत भी गणेश शंकर विद्यार्थी का अजर-अमर है। उन्होंने कहा कि मैं भी संत हूं और दुनिया के प्रथम पत्रकार नारद जी भी संत थे। इस नाते आप सभी मेरे भाई के समान हैं। उन्होंने संत नारद के जीवन से सभी पत्रकारों को प्रेरणा लेने का भी अनुरोध किया। संगठन के जिलाध्यक्ष राधे यादव ने कार्यक्रम में मौजूद जिले के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को यकीन दिलाया कि वे संगठन, पत्रकारों तथा समाज के हित में सदैव संघर्ष करते रहेंगे। पत्रकार आशीष तिवारी ने कहा कि हम सभी को श्रेष्ठ लोगों के व्यक्त्त्वि और कृत्तिव से प्रेरणा लेकर दबे-कुचले और असहाय लोगों के हित में पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान के सार्थक प्रयास प्रत्येक पत्रकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पत्रकार प्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सदैव ईमानदार कदम उठाते रहना चाहिए। उन्होंने न सिर्फ स्वयं समाज हित में पत्रकारिता करने का सभी से अनुरोध किया बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि मैं भी जीवनपर्यन्त जनहित में पत्रकारिता करूंगा। पत्रकार अतुल जैन ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुंशी प्रेमचंद की कलम को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी पत्रकारिता में समर्पण था। दूसरों का दुख महसूस करके उसे दूर करने के विद्यार्थी जी ने सदैव सार्थक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि दूसरों की बात को प्रभावी ढंग से पेश करना ही पत्रकारिता है। उन्होंने पत्रकारिता के दुरूपयोग पर चिंता जताई तथा गरीब, निराश्रितों के हित में पत्रकारिता करने का अनुरोध भी सभी से किया।
पत्रकार धीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को बगैर परिणामों की चिंता किए हुए निर्भय होकर समाज के हित में अपनी कलम चलाते रहना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों को समाज के हित में ईमानदारी से पत्रकार धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी से सार्थक साझा प्रयास करने का अनुरोध किया। उन्होंने मौजूद पत्रकारों से कहा कि उन्हें समाज के शोषित, पीडि़त लोगों को त्वरित इंसाफ दिलाने की दिशा में निरंतर निर्भय होकर सार्थक कदम उठाते रहना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं इसलिए उन्हें कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए जिससे लोगों के बीच पत्रकारिता की छवि धूमिल हो। पत्रकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि विफलता किसी को बहुत देर तक रोक नहीं सकती इसलिए सदैव बगैर हताशा के कामयाबी के लिए ईमानदार कोशिश करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र में कोई छोटा हो अथवा बड़ा उसकी श्रेष्ठताएं सदैव ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी के व्यक्त्वि और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पत्रकार डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी लोगों को जनहित में निरंतर पत्रकारिता करते रहना चाहिए। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की ईमानदार कोशिश करने का भी अनुरोध किया। पत्रकार हृदेश मंगली ने कहा कि पत्रकारों को अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध निर्भय होकर समाज हित में बगैर परिणाम की चिंता किए संघर्षरत रहना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के संभागीय अध्यक्ष पत्रकार सौरभ भटनागर ने किया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार राजकुमार वाजपेयी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकार पुत्रेश तिवारी, रामलगन यादव, जीतेन्द्र चौरसिया, राजेश दीक्षित, योगेन्द्र सिंह गुड्डु, मनीष तिवारी, जावेद खान, मनोज रैकवार, मन्नू रैकवार, मोनू सोनी, कैलाश शिवहरे, पुष्पेन्द्र राय, अनिल चौरसिया, बिहारीलाल अहिरवार, विजयकुमार गुप्ता, राजकुमार रिछारिया, अवधेश प्रताप चौरसिया, गुरूदयाल साहू, मुकेश रजक, बुद्धसागर सिंह, प्रमोद खरे, राजीव शुक्ला, सुनील पाण्डे, अखिलेश समेत अनेक पत्रकार मौजूद थे।

Post A Comment: