सागर जिले में चनाटौरिया के पास हाइवे पर तेज गति में अनियंत्रित बस पेड़ से टकरा गई जिसमें तकरीबन 19 विद्यार्थी भी घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। इनमें पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज मकरोनिया स्थित निजी अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बामोरा गांव स्थित ग्रेट मैन स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को पथरिया ले जा रही बस सागर-दमोह हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर मौजूद व्यक्तियों का कहना है कि बस के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई थी। जिसको बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार बस अचानक मोड़ दी। बस की गति इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 19 बच्चों को चोटें आई हैं। इनमें से लगभग 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मकरोनिया स्थित एक निजी अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मृतक बस चालक का नाम विजय अहिरवार 30 निवासी घोघरा गढाकोटा बताया जा रहा है। बस में अधिकाशं बच्चे गढ़ाकोटा के होने की खबर है, जो ग्रेट मैन स्कूल में अध्ययन करने आते हैं। बच्चों के अभिभावकों का अस्पताल मे जमावड़ा है।

Post A Comment: