मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत तीन स्थानों पर एक साथ किया गया भव्य आयोजन,
231 जोड़ों का हुआ निकाह समारोह
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

रविवार को जनपद पंचायत के सहयोग से मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत शहर के तीन स्थानों पर आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के शेरपुर-तकीपुर, मुगीसपुर और मोगरा-फूल में करीब 231 जोड़ों का निकाह का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुस्लिम वेल फेयर कमेटी के संयोजक मुनव्वर खान ने बताया कि शहर के शेरपुर में करीब 123 जोड़ों, मुगीसपुर में 32 जोड़ों के अलावा ग्राम फूल मोगरा में 76 जोड़ों का निकाह उत्साह के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर जनपद के अधिकारी दिलीप जैन सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।
ग्राम मुगीसपुर में रविवार को आयोजन कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, शहर काजी मोहम्मद युसूफ अंसारी, संतोष पटेल, मनोज पटेल, बृजेश पटेल, इरफान लाला, आशीष गहलोत, ईश्वर सिंह ठाकुर, अजीज खान, एजाज खान, भोलाराम त्यागी, हेमराज कुशवाहा, गुलशेर, चांद भाई, मुबीन खान आदि ने आशीर्वाद दिया। समारोह को लेकर परिसर में सुबह से ही चहल पहल बनी थी। ग्राम मुगीसपुरा में करीब 32 मुस्लिम जोड़ो का निकाह कराया गया। सरकारी योजना से संपन्न निकाह से लाभांवित हुए नवयुगल दंपत्तियों सहित परिजनों के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी।
इस मौके पर जनपद पंचायत के सीईओ दिलीप जैन ने बताया कि सीएम निकाह योजना समाज के सभी वर्गो के लोगों के लिए बनाई गई शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में विवाह होने पर माता-पिता के सिर पर बेटी की शादी का बोझ नही रहता। अब बेटी की शादी की जिम्मेदारी प्रदेश की सरकार ने ले ली है। इसलिए उसने  इस योजना की राशि बढ़ाकर  51 हजार रुपये कर दी है। जिसमें से 48 हजार रुपये की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा होती है जबकि शेष बची 3 हजार रुपये की राशि आयोजन समिति को विवाह समारोह आयोजन हेतु दी जाती है।
Share To:

Post A Comment: