103 जोड़ों ने कहा- निकाह कुबूल 


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले के इछावर तहसील मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निकाह योजनांतर्गत सम्मलेन संपन्न हुआ। इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा की मौजूदगी मे 103 जोड़ों ने कहा कि निकाह कुबूल।
यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री सामुहिक निकाह सम्मेलन मे इतने जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। खेरी रोड स्थित स्टेडियम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक, नेतागण उपस्थित रहे।किन्हीं कारणों से सम्मेलन मे पांच जोड़े सम्मिलित नहीं हो पाए।

इछावर से शिवराजसिंह राजपूत एवं सूरज वर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: