कौशल के विकास से सपनों को साकार कर सकेंगे प्लम्बर,
रवि शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने दिया प्रशिक्षण 
इछावर15 फरवरी, 2020  
एमपी मीडिया पाइंट 

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आर्थिक स्थिति मजबूत करने प्लम्बरों को प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रवि शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के द्वारा सात्विक आईटीआई में किया गया। 
प्रशिक्षण के दौरान प्लम्बरों को आधुनिक तकनीकों की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षकों के द्वारा दी गई दी गई। 
प्रशिक्षण इंडियन प्लंबिंग स्किल कॉउंसिल क्रक्करु योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्लम्बरों ने सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ सात्विक आईटीआई के माध्यम से प्राप्त किया। -

प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण लेने वाले प्लम्बरों को प्रशिक्षण किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षाणार्थी और प्रशिक्षक सहित संस्था के संचालकगण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: