भोपाल से इछावर के लिए चार्टर्ड बस सेवा शुरू, एक हजार से अधिक लोग रोज ले सकेंगे सुविधा का लाभ


सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। चार्टर्ड बस अब भोपाल से इछावर तक शुरु की गई है। इससे इछावर सीहोर के करीब एक...

यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। चार्टर्ड बस अब भोपाल से इछावर तक शुरु की गई है। इससे इछावर सीहोर के करीब एक हजार से अधिक यात्रियों को काफी फायदा हुआ है। सर्व सुविधा युक्त बस में लोगों को अब रोज भोपाल, सीहोर, इछावर आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी। इसी तरह इछावर से भोपाल के लिए भी यही बस सुविधा शुरु हुई है।

सर्व सुविधा युक्त चार्टर्ड यात्री बस सेवा के नाम से मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही है। अभी तक यह बस सेवा इंदौर-भोपाल सहित अन्य नगरों में चल रही थी। हाल ही में चार्टर्ड बस सेवा सुविधा भोपाल, सीहोर और  इछावर के बीच शुरू हुई है। यह सर्व सुविधा युक्त चार्टर्ड बस शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को सुबह से शाम तक चार्टर्ड बस सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा नसरुल्लागंज के लिए भी चार्टर्ड बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। नसरुल्लागंज  बस स्टैंड एवं भोपाल में लालघाटी से चार्टर्ड बस इछावर के लिए मिलेगी।

मिली सुविधा युक्त बस सेवा

चार्टर्ड बस चलने से अब भोपाल सीहोर के नागरिकों को भोपाल ,नसरुल्लागंज  जाने के लिए यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं एवं बुजुर्गों की दृष्टि से यह बस सेवा अत्यधिक सुविधाजनक रहेगी। सीहोर से चलने वाले यात्रियों को बस में ही टिकट सुविधा मिलेगी। जिससे टिकट के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
---------------

पहली ट्रिप सुबह-
 नसरुल्लागंज 6:30,
लाडकुई 6:55 से 7:00
इछावर 7:55 से 8:00
सिहोर 8:35 से 8:40
भोपाल 9:20
दूसरे ट्रिप-
भोपाल 10:20
सिहोर 11:00 से 11:05
इछावर 11:35 से 11:40
लाडकुई 12:20 से 12:35
नसरुल्लागंज 12:55
तीसरी ट्रिप दोपहर-
नसरुल्लागंज 01:05
लाडकुई 1:20 से 1:35
इछावर 2:25 से 2:30
सिहोर 3:05 से 3:10
भोपाल 3:50
चौथी ट्रिप-
भोपाल 4:45
सिहोर 5:25 से 5:30
इच्छावर 6:00 से 6:05
लाडकुई 7:00 से 7:05 नसरुल्लागंज 7:30
पांचवी ट्रिप शाम-
नसरुल्लागंज 8:00
लाडकुई 8:25 से 8:30
 इछावर 9:25 से 9:30 
सिहोर 10:00 से 10:05 भोपाल 10:45
Share To:

Post A Comment: