भाऊँखेड़ी संकुल केंद्र पर आयोजित हुआ विदाई समारोह,
शिक्षकों की सेवाएँ हुई सम्मानित

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी एमपी मीडिया पाइंट
गुरूवार को भाऊँखेड़ी संकुल केंद्र के तत्वावधान मे नारायणी माता मंदिर कांकरखेड़ा पर कर्मचारी सहायता समिति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों का शाल-श्रीफल व उपहार द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जो पूर्व में सेवा निवृत्त हुए थे उनमें से शशिधर जोशी,मदन लाल पिपलोदीया,शैलेन्द्र कुमार गुप्ता,प्रेमनारायण वर्मा,मशकूर अहमद,व रामगोपाल दांगी इन सभी को विदाई स्वरूप उपहार दिए ,वहीं
कर्मचारी सहायता समिति एक अभिनव पहल जिसका गठन दिनांक 01/04/2013 को स्वर्गीय कैलाश नागर की स्मृति में संकुल केंद्र भाऊँखेड़ी द्वारा किया गया था उसका लेखा-जोखा समिति सचिव जीएस वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया व उपाध्यक्ष के रूप में प्रभुलाल बडोदिया को मनोनीत किया गया। समिति का मुख्य उद्देश्य सेवारत कर्मचारियों की आपातकालीन सहायता करना है जिसमे मात्र 360 रुपये के वार्षिक दान स्वरूप संकुल के साथियों द्वारा दान किया जाता है।इस अल्प राशि से किसी भी संकुल के कर्मचारी पर विपत्ति आ जाती है तो उसे मदद स्वरूप फंड से राशि दी जाती है। एक अप्रेल 2013 से अभी तक दो लाख 91हजार 790 रुपये की आर्थिक सहायता अपने संकुल के कर्मचारियों को समिति कर चुकी है।2013 से सतत यह समिति कार्य कर रही है। कार्यक्रम के उपरांत स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
शिक्षकों की सेवाएँ हुई सम्मानित

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी एमपी मीडिया पाइंट
गुरूवार को भाऊँखेड़ी संकुल केंद्र के तत्वावधान मे नारायणी माता मंदिर कांकरखेड़ा पर कर्मचारी सहायता समिति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों का शाल-श्रीफल व उपहार द्वारा सम्मान किया गया।
कर्मचारी सहायता समिति एक अभिनव पहल जिसका गठन दिनांक 01/04/2013 को स्वर्गीय कैलाश नागर की स्मृति में संकुल केंद्र भाऊँखेड़ी द्वारा किया गया था उसका लेखा-जोखा समिति सचिव जीएस वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया व उपाध्यक्ष के रूप में प्रभुलाल बडोदिया को मनोनीत किया गया। समिति का मुख्य उद्देश्य सेवारत कर्मचारियों की आपातकालीन सहायता करना है जिसमे मात्र 360 रुपये के वार्षिक दान स्वरूप संकुल के साथियों द्वारा दान किया जाता है।इस अल्प राशि से किसी भी संकुल के कर्मचारी पर विपत्ति आ जाती है तो उसे मदद स्वरूप फंड से राशि दी जाती है। एक अप्रेल 2013 से अभी तक दो लाख 91हजार 790 रुपये की आर्थिक सहायता अपने संकुल के कर्मचारियों को समिति कर चुकी है।2013 से सतत यह समिति कार्य कर रही है। कार्यक्रम के उपरांत स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Post A Comment: