राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन नई कार्यकारिणी गठित,
पुरानी परिवार पेंशन पुन: लागू करे ताकि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी अपना बुढ़ापा सम्मान के साथ गुजार सकें
सीहोर 06 फरवरी 2020 एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय त्यागी को राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने जिले का संयोजक बनाया है। इसके अलावा संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें शिक्षक दिनेश मेवाड़ा को अध्यक्ष और शिवनारायण गौड आजाद को सचिव पद पर मनोनित किया गया है। इस संबंध में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संयोजक विजय त्यागी ने गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को नवीन अंशदायी पेंशन प्रदाय की गई है जिसमें वेतन की 10 प्रतिशत राशि कर्मचारी की व उतनी ही 10 प्रतिशत राशि नियोक्ता की मिलाकर एनएसडीएल के माध्यम से शेयर बाजार में लगाई जाती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का भविष्य पूर्णत: बाजार के जोखिमों के अधीन हो गया है। पुरानी परिवार पेंशन शासन द्वारा छिन ली गई है। वर्तमान में विगत कुछ वर्षों में जो कर्मचारी रिटायर हुए है जो कि नवीन अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत आते थे उनकी पेंशन मात्र 1000 से 1500 रु तक प्रतिमाह आ रही है। ऐसे में उस कर्मचारी का भविष्य पूर्णत: अंधकारमय हो गया है जो कि जीवनभर सरकार की सेवा करता है। विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र के बिंदु क्र 47.34 में दिए गए वचन अनुसार कर्मचारियों के लिए पुरानी परिवार पेंशन पुन: लागू करे ताकि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी अपना बुढ़ापा सम्मान के साथ गुजार सकें। श्री त्यागी को जिला संयोजक बनाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत, ओमप्रकाश शर्मा, महेश राठौर, लखन ठाकुर, हरीश जोशी, राधेश्याम चंद्रवंशी, मोहन चंद्रवंशी, जगदीश जाट, मुकेश पाटीदार, मुकेश वर्मा, राजकुमार नामदेव, संजय शर्मा, मोहन मेवाड़ा, राकेश अगोर, रघुवीर दास, अरविंद दांगी, अनिल वर्मा, लखन गौर, रमेश भार्गव, नरेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश विश्वकर्मा, विक्रम सिंह, लक्ष्मीचंद्र, रामस्वरूप वर्मा, प्रहलाद सिंह दरबार आदि शामिल है।

Post A Comment: