क्लीन स्वीप के साथ भारत ने रचा इतिहास 

शैलेश तिवारी 


न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने टी 20 इंटरनेशनल के पांच मैच की सीरीज को 5-0 से जीतकर इतिहास रच दिया। सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात रन से हराया। मैच की खास बात यह थी कि टीम कि कप्तान विराट कोहली को टीम प्रबंधन ने आज आराम दिया और कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को सौंपा गया। रोहित 60 रन की पारी खेलने के बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हार्ट हो गए। 

 टीम इंडिया जब क्षेत्र रक्षण के लिए मैदान में आई तो टीम की बागडोर केएल राहुल ने संभाली। 163 रन के स्कोर का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआती तीन विकेट भारतीय टीम ने जल्दी झटक लिए। लेकिन चौथे विकेट के लिए अपना सौवां टी 20 मैच खेल रहे रास टेलर ने टिम साईफर्ट के साथ अपनी टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाते हुए भारतीय खेमे में चिंता पैदा कर दी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 156 के स्कोर पर समेटते हुए न केवल यह मैच जीत लिया वरन सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप भी कर दिया। 
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल सीरीज)
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड - 2 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2008-2009) - न्यूजीलैंड 2-0 से जीता
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड - 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2018-2019) - न्यूजीलैंड 2-1 से जीता
इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की धरती पर भारत को केवल एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत नसीब हुई थी। जबकि बाकी के सभी चार मैचों में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया । अब जबकि 2020 में भारतीय टीम ने टी 20 इंटरनेशनल पांच मैच की सीरीज 5-0 से जीती और अपने पिछले रिकार्ड में भी शानदार सुधार किया है। अब तक न्यूजीलैंड की जमीन पर खेले गए कुल दस मैच मे से छः मैच जीते हैं।
Share To:

Post A Comment: