बनेगा विश्व रिकार्ड !!
बीएसएसएस कॉलेज द्वारा आयोजित कथा-ए-हिंद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ये मंचन लगातार चालीस घंटे तक आयोजित किया जाएगा। जो विश्व रिकार्ड हो सकता है। जन संपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बीएसएसएस मयार नाटय ग्रुप एवं राष्ट्रीय सेवा ईकाई के द्वारा कथा-ए-हिंद नाटक के मंचन का शुभारंभ बीते दिवस किया। इस नाटक के माध्यम से भारत के स्वर्णिम इतिहास को लगातार 40 घंटों नाटक मंचन के प्रयास किया जा रहा है। नाटक का मंचन कुल 60 विद्यार्थियों के माध्यम से किया जा रहा है।
नाटक कथा-ए-हिन्द में भारत के संघर्ष और विजय की कहानी को दर्शाया गया है। मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वेदों का ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। ज्ञान की व्याख्या आधुनिक संदर्भ में किए जाने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया। इस नाटक के माध्यम से भारत की विजय गाथा जन-जन तक पहुंचाने का अच्छा प्रयास किया गया है। उपस्थित दर्शकों ने नाटक मंचन कर रहे विद्यार्थियों को विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के लिये शुभकामनाएं दी।
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट

Post A Comment: