अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन योजनांतर्गत तीन माह की फील्ड ट्रेनिंग के दौरान प्रदेश के चिकित्सकों की टीम शनिवार को इछावर पहुंची। 
इछावर 01फरवरी, 2020                       एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर चिकित्सालय पहुंच टीम ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्‍न जानकारियाँ हांसिल की। प्रोग्राम आफिसर डा ऋचा शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार  आज इछावर अस्पताल मे मौजूद हैं। प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के चिकित्सक तीन माह का डिप्लोमा अर्जित करने निकले हैं लेकिन इछावर अस्पताल काबिल-ए-तारीफ है जिसे देखकर सभी को कुछ सीख हांसिल हुई। समूचे प्रदेश के हर शासकीय अस्पताल यही मुकाम पाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पहल करेगा।
Share To:

Post A Comment: