धार के डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव, ड्राइवर औऱ क्लीनर से मारपीट
धार, एमपी मीडिया पाइंट
यहां पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान की गाड़ी पर पथराव हो गया. अज्ञात बदमाशों ने धार के नज़दीक उनकी गाड़ी रोककर उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. बदमाशों ने ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी से मारपीट भी की. डिप्टी कलेक्टर चौहान सुरक्षित हैं. श्री चौहान अपनी बोलेरो गाड़ी से भोपाल में एक मीटिंग में शामिल होने के बाद धार लौट रहे थे. ये घटना इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम लेबड़ के पास घटी. एक जीप में सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. बदमाशों की संख्या 5 बताई जा रही है.
ड्राइवर और कर्मचारी से मारपीट
पथराव करते हुए बदमाशों ने गाड़ी रोककर ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी से मारपीट भी की. खबर मिलते ही सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे. हमलावरों और हमले की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.



Post A Comment: