होशंगाबाद, एमपी मीडिया पाइंट
होशंगाबाद,भोपाल, बैतूल, नरसिंहपुर में रामदेव शुगर मिल संचालकों के प्रतिष्ठानों पर छापा,
पिपरिया में श्रीजी ट्रेडर्स, बनखेड़ी के ग्रहगांव ठेनी सहित शुगर मिल पर कार्यवाही जारी, नरसिंहपुर ,भोपाल, बैतूल में भी एकसाथ कार्यवाही जारी।
इलाके के बहुत बड़े उद्योगपति माने जाने वाले ठैनी वाले सेठ की 7 मीलों और कई कार्यालयों पर इनकम टैक्स की एक दर्जन से अधिक टीमो ने गुरुवार को अलसुबह छापा मार कार्यवाही को दिया अंजाम।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने जय गिरराज राइस मिल खापरखेड़ा,राइस मिल शोभापुर,रामदेव शुगर मिल बनखेड़ी,शक्ति शुगर मिल कौड़िया, सहित बैतूल और गुजरात बार्डर पर स्थित शुगर मील ,पिपरिया में श्रीजी एग्रो,श्रीनाथ ट्रेडर्स जो की जो की गल्ले से संबंधित कारोबार करती है।
शुरुआती छापे में करोड़ो के बेनामी लेनदेन के सबूत मिले हैं। कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात आयकर अधिकारियों ने कही।


Post A Comment: