उड़ीसा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विश्वजीत और कान्हा त्यागी ने हासिल किया पदक
सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

शहर का नाम जिला स्तर से देश में रोशन करने वाले विश्वजीत और कान्हा त्यागी ने एक बार फिर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उडीसा के भुवनेश्वर में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। आल इंडिया में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 5 मार्च को शहर में सम्मान किया जाएगा।
इस संबंध में मध्यप्रदेश खेलो इंडिया के कोच मोहन पाराशर ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बाद खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। पहली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में दो मार्च तक किया जा रहा है। इसके लिए जिले चार वेट लिफ्टिरों का चयन किया गया है। जिसमें 55 किलोग्राम वर्ग में तनीशा शर्मा, 61 किलोग्राम वर्ग में यशमित शर्मा, 89 किलोग्राम वर्ग में विश्वजीत सिंह राजपूत और 96 किलोग्राम वर्ग में कान्हा त्यागी शामिल है। उक्त चारों वेट लिफ्टिर बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शुक्रवार को दिन शहर के खिलाडिय़ों के लिए कुछ खास रहा। सुबह जैसे ही 89 किलोग्राम वर्ग में विश्वजीत ने 281 किलोग्राम उठाकर रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा दूसरी ओर 96 किलोग्राम वर्ग में कान्हा त्यागी ने भी रजत पदक हासिल किया। उक्त दोनों खिलाड़ी शहर में पांच मार्च को आऐंगे। इस मौके पर खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत कर सम्मान किया जाएगा। वेट लिफ्टिर कान्हा त्यागी और विश्वजीत ने अनेक बार नेशनल प्रतियोगिता में पदक हासिल किए है।
गौरतलब है कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वजीत को पहला, कान्हा त्यागी और यशमित शर्मा को चौथ और तनीशा शर्मा को पांचवा स्थान हासिल हुआ था, इसी आधार पर अब इनका चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए उडीसा भुवनेश्वर के लिए हुआ थे। वेट लिफ्टिर विश्वजीत और कान्हा त्यागी की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, सत्यनारायण वारिया, मनोज दीक्षित मामा, रवि वराह, शैलेन्द्र चौहान, नजीब खान, भरत सोनी, ईश्वर सिंह ठाकुर, दिलीप गुर्जर, हीरु बेलानी, नरेन्द्र डाबी आदि ने बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment: