इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर तहसील के ग्राम कुंडीखाल में दर्दनाक घटना सामने आई है। अचानक शुरु हुई बारिश के कारण निवास स्थान से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत पर रात लगभग 11:30 बजे गेहूँ ढाकने गए थे पति-पत्नी और वहां पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। हंसता - खेलता परिवार उजड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार कुंडीखाल निवासी सुनेरसिंह पिता सज्जनसिंह कोरकू उम्र 38  वर्ष व उसकी पत्नी रामवती दोनो ही रात में गेहूँ के खले में मौजूद थे। अपनी फसल को बारिश से बचाने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच आसमान  से कहर टूटा और दम्पति चपेट मे आकर हमेशा की नींद सो गए।
मृतक दंपत्ति के घर मे पांच बच्चियां हैं जो आज प्राकृतिक आपदा के कारण अनाथ हो गई। बड़ी बेटी की उम्र 14 वर्ष है।
Share To:

Post A Comment: