आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट

जिले के कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आष्टा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉक डाउन के चलते व्यवस्थाओ का जायजा लिया,
 लॉक डाउन के चलते आष्टा शहर व इसके सीमा क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओ व हालात के साथ साथ पूरी सीमा क्षेत्र की सुरक्षा का निरीक्षणकिया ।निरीक्षण के दौरान लॉक डाउन के चलते कोरोना वायरस से बचाव की व्यवस्थाओ का अवलोकन किया । कलेक्टर द्वारा बताया गया कि लॉक डाउन के चले पूरे क्षेत्र में खाद्य सामग्री की आपूर्ति में किसी प्रकार का अवरोध नही आएगा ।बस लोग अपनी  सुरक्षा के  लिए जिम्मेदारी निभाते हुए आपस मे दूरी बना कर चले ।मास्क दस्तानों का उपयोग अवश्य करे ।सेनेटाइजर का बार बार प्रयोग करे । आवश्यक सामग्रियों की समस्या नही आने दी जाएगी ।सीमा क्षेत्र पर बनाई चेक पोस्टों का निरीक्षण भी किया । पत्रकारों से हो रही चर्चा के दौरान ही शहर के थोक किराना व्यापारी भी आ गए और लॉक डाउन के चलते अब खाद्य सामग्री की कमी से अवगत कराया ।इस सम्बंध में कलेक्टर द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी थोक किराना  व अन्य खाद्य सामग्री लाने वाली गाड़ियों को नही रोकी जाएगी ।इस बारे में हम देवास प्रशासन से भी चर्चा कर लेंगे । स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा की आप सब भी प्रयास करे कि यहाँ   भी सामुदायिक किचन चल वाये ।ओर शहर में रह रहे सेकड़ो बेसहारा परिवारो को भोजन के पैकिट उपलब्ध कराए । मुख्य मंत्री जी द्वारा की घोषणाओं का पालन भी व्यवस्थित रूप से सुचारू  करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए ।

पुलिस अधीक्षक ने भी की अपील

जिले से आये अधिकारियों में किले पुलिस कप्तान शिशिन्द्र सिंह चौहान द्वारा भी अपील करते हुए कहा कि आवश्यक स्वास्थ सम्बन्धी परेशानियों में के चलते किसी को शहर से अगर बाहर जाना है तो अनुमति दी जावेगी।  फिर भी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजक रहे ।अनावशयक शहर के बाहर न जावे ।।        

विधायक ने की अपील

पत्रकारों के माध्यम से  संम्बोधित करते हुए  क्षेत्र के विधायक रूगनाथ सिंह मालवीय ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री के आव्हान पर जो 21 दिवसीय लॉक डाउन चल रहा है उसका पूर्णता पालन करे और कोरोना जैसी महामारी से बचते हुए स्वस्थ रहे ।इस लिए अनावशयक अपने घरों से न निकले । अपने घरों में ही रहे ।
सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करने आये जिले की अधिकारियों में  दोनों प्रमुख अधिकारियों के साथ  साथ जिला पंचायत सी ई ओ अरुण विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, आष्टा एस डी एम  तहसीलदार आष्टा ।आदि सभी सक्षम अधिकारी मौजूद रहे ।
बैठक आष्टा थाने में  सम्पन्न हुई ।

Share To:

Post A Comment: