कोरोना के इस दौर मे एक परिवार के साथ हादसा हो होगया जब घर मे आग लगने के कारण 6 माह का शिशु जिंदा जल गया।
हुआ यूं कि इछावर के वार्ड-12 मे निवासरत एक गरीब परिवार के सदस्य बतौर मजदूर के गेहूँ काटने गए हुए थे। 6 माह का बालक घर मे सोया हुआ था और उसकी माता गाय बांधने घर से बाहर गई तभी शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हवा के कारण पलक झपकते आग बेकाबू हो गई। जलते मकान को देख बबलू आत्मज धनराज की पत्नी सुध-बुध खो गई। मोहल्ले वालों ने उसे जलते मकान मे जाने नहीं दिया क्योंकि सब अनभिज्ञ थे कि इसमे अबोध बालक भी सो रहा है। नतीजतन 6 माह का अबोध जिंदा जल गया। मामला बुधवार सुबह करीब 10 बजे का है।


Post A Comment: