बिजली के शॉर्ट सर्किट से किसान के खेत मे लगी आग 

शिवराजसिंह राजपूत, इछावर                   एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर क्षेत्र मे बुधवार को आग ने जहां जान-माल की हानि पहुंचाई वही बारिश ने भी कोई कसर बाकी नहीं रखी।

सुबह 10 बजे इछावर  नगर के वार्ड-12 निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू का मकान उसके 6 माह के पुत्र सहित खाक हो गया। पुत्र और मकान खोकर फुटपाथ आया परिवार प्रशासन से तात्कालिक सहायता की आस लगाए हुए था कि इछावर  तहसील के ग्राम सेमलीजदीद में किसान की गेंहू की फसल में बुधवार दोपहर में आग लग गई।
गेंहू के खेत में लगी आग से 2 एकड़ की फसल स्वाहा हो गई।  जली हुई फसल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। 

आग लगने की वजह खेत के ऊपर से निकली बिजली की लाइन से चिंगारी गिरना बताया जा रहा है।
किसान दिनेश पिता चिरोंजीलाल शर्मा के खेत में गेंहू की फसल थी, जो कटाई कराकर खेत मे पड़ी हुई थी। पर बुधवार दोपहर को खेत के ऊपर से गुजरे के बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके चलते पूरी फसल धूं धूकर जल गयी। खेत में लगी आग से वहां हड़कंप मच गया और किसान सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
ओर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पहुची फायर ब्रिगेड।
बुधवार को शाम चार बजे के बाद गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने अपना खेल दिखाया। खेत-खलिहान मे रखी गेहूँ की फसल भीग गई। किसान परेशान हो गए। फिलहाल  भारी नुकसान के समाचार लगातार आ रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: