दिनेश शर्मा,आष्टा एमपी मीडिया पाइंट
आष्टा में हुई जोरदार बारिश,
शाम ढलते-ढलते अचानक हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।
या यूं कहें यह बारिश किसानों केलिए भारी नुकसानी का कहर बन कर आयी है।
किसानों की रबी की फसल या तो अभी खेतो में खड़ी है या कटकर खेतो में पड़ी है ।
ऐसे में यह बारिश फसलों को बहुत नुकसानदेह साबित होगी।
खेतों में फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हैं।
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार हुई बारिश।
आष्टा के निकटवर्ती ग्राम खाचरोद के पास कन्नौद-खातेगांव रोड पर बारिश के साथ आयी हवा-आंधी के कारण एक पेड़ मुख्य सड़क पर गिरा।आवागमन हुआ प्रभावित,कोई नुकसान नहीं ।
कहीं-कहीं ओले गिरने की भी सूचना भी आ रही हैं। रबी फसल मे भारी नुकसान के समाचार हैं।


Post A Comment: