चौपाये हुए कालकवलित..., मामला इछावर के ब्रिजिशनगर का
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ब्रिजिशनगर मे अकस्मात् रुप से चौपायों के मारे जाने की खबर आ रही है। मवेशी और कुत्तों के सहित करीब आधा दर्जन चौपाये कल रविवार को उस समय काल के गाल मे समाए जब नागरिक "जनता कर्फ्यू" के परिपालन मे घर मे दुबके हुए थे। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के ऊपर से गुररते हुए हेलिकॉप्टर द्वारा किसी लिक्विड का छिड़काव किया गया था। समय तकरीबन दोपहर 3से4 बजे के बीच का रहा होगा।
इस संबंध मे समाजसेवी ज्ञानसिंह राठौर का कहना है कि मवेशियों की मौत शायद भूख के कारण हुई होगी। हमने तो किसी हैलीकॉप्टर को नहीं देखा।
दूसरी तरफ इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान मे नहीं , दिखवाती हूँ ।
अब सवाल यह उठता है कि कल रविवार को उस वक्त जब मनुष्य घरों मे दुबके हुए थे तब चौपायों की मौत आखिर क्यों हुई। जांच का विषय बनता है। क्या वास्तव मे ही किसी हैलीकॉप्टर के द्वारा लिक्विड का छिड़काव किया गया था या फिर आवारा किसी वायरस ने इन्हें अपना शिकार बनाया।

Post A Comment: