नई दिल्ली, एमपी मीडिया पाइंट
भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे में टी 20 में कीविज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम अपनी लय को बरकरार नही रख सकी। नतीजे में पहले एक दिवसीय सीरीज में करारी मात झेलने के बाद कीविज टीम ने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया है। विश्व टेस्ट चेम्पीयनशिप के तहत खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज भारतीय टीम ने गँवा दी लेकिन टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत की बादशाहत बरकरार है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले खेले गए सभी सात टेस्ट मैच जीतकर अपना विजयी अभियान जारी रख था लेकिन न्यूजीलैंड ने भारतीय विजय रथ के घोड़े की रास को थाम लिया और टेस्ट सीरीज जीतकर अजेय सी लग रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कलई भी खोल दी है।
भारतीय टीम को सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड ने सोमवार को मुकाबले के तीसरे दिन हरा दिया और 2 मैचों की सीरीज में मेजबानों ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 242 रन बनाए जिसके बाद गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 235 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारत की दूसरी पारी 124 रन पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड को 132 रन का आसान सा टारगेट मिला जिसे उसने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत को पहले टेस्ट मैच में भी 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसी के साथ भारत का यह न्यूजीलैंड दौरा भी समाप्त हो गया। उसने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की, लेकिन वनडे और टेस्ट में उसे सीरीज से हार झेलनी पड़ी।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप पांच टीमें
टीम मैच जीत हार ड्रॉ टोटल अंक
भारत 9 7 2 0 360
ऑस्ट्रे. 10 7 2 1 296
न्यूजी. 7 3 4 0 180
इंग्लैंड 9 5 3 1 146
पाकि. 5 2 2 1 140


Post A Comment: