घोर लापरवाही कर दी कमलनाथ जी,
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सतर्कता क्यों नहीं  बरती

विजया पाठक

कोरोनावायरस को लेकर राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है l भोपाल के पत्रकार के.के सक्सेना की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है l केके सक्सेना वही पत्रकार है जो 20 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की 
प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए थे सीएम हाउस में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में के.के सक्सेना अपनी बेटी को लेकर पहुंचे थे जबकि यह पापा बेटी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं l के. के सक्सेना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने  से सारे मीडिया  के जगत में दहशत का माहौल बन गया है l क्योंकि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया जगत के तमाम पत्रकार शामिल थे l अब सवाल उठता है कि एक तरफ जहां सारे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता और एहतियात बरते जा रहे हैं l वहीं  कमलनाथ और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इतनी बड़ी घोर लापरवाही कैसे कर दी कोरोना को लेकर सीएम हाउस में किसी भी तरह  के इंतजाम नहीं किए गए थे यहां तक कि वहां उपस्थित लोगों को हाथ धोने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी यही नहीं सीएम हाउस के अंदर सभी लोगों को सटासट आकर बिठाने की व्यवस्था 
हुई थी l तत्कालीन सरकार की घोर लापरवाही की सजा अब पूरा मीडिया जगत भुगत रहा है सभी मीडिया कर्मी सकते में हैं यहां तक कि 
कमलनाथ भी  खुद आइसोलेटेड हो चुके हैं l यह लापरवाही है कि इतने बड़े आयोजन में कोरोना  को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई जबकि हम देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपना शपथ ग्रहण समारोह कितनी सादगी और कम लोगों में किया l आज भी वह कोरोना वायरस को लेकर काफी सावधानियां बरत रहे हैं लेकिन कमलनाथ जी ने  जो गलती या लापरवाही की है उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है हम जानते हैं कि पत्रकारों  का एक ऐसा पेशा है जो हर दिन न जाने कितने लोगों से मिलता है और कितने लोगों के संपर्क में आता है l यदि पत्रकार कोरोना  के  चपेट में आ गये  तो क्या हालात हो सकते हैं l हम कल्पना भी नहीं कर सकते आज पूरा मीडिया जगत बेचैन है l 
इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव पत्रकार के.के सक्सेना इसी दिन राजभवन भी गए थे और विधानसभा भी गए थे न जाने कितने लोगों को उन्होंने प्रभावित किया है l केके सक्सेना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में विधानसभा सत्र सचिवालय ने कहा है कि विधानसभा परिसर में केके सक्सेना के संपर्क में आए सभी अधिकारी कर्मचारी और अन्य व्यक्ति खुद को घर में क्वॉरेंटाइन कर लें चेकअप करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें l निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ा गंभीर मामला हो गया है और कहीं ना कहीं इस पूरे मामले में कमलनाथ और जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा जिम्मेदार है l जिन्होंने  कोरोना के कहर को ना भापँते हुए घोर लापरवाही कर दी l अब सवाल उठता है कि राजधानी का इतना बड़ा मीडिया जगत कैसे अपने आप को सुरक्षित रखता है और कैसे अपने  परिवार को भी सुरक्षित रख पाएगा l यह बड़ा भयावह सवाल है।
---------------

परिचय 

लेखिका भोपाल से हैं और मप्र की नामचीन पत्रकार हैं , वह लगातार समसामयिक मुद्दों पर अपनी कलम से अलख जगाने के कार्य को वर्षों से अंजाम देती आ रही हैं। एमपी मीडिया पाइंट मे आपके लेखन का स्वागत है।
संपादक 
Share To:

Post A Comment: