इछावर , एमपी मीडिया पाइंट
कोरोना से बचाव को लेकर सामाजिक संगठन सामने आने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता ने आज थाना,नगरपरिषद एवं तहसील कार्यालय पहुंच मास्क किट वितरित किए।
अभय मेहता ने बताया कि आगामी दिवस मे निशुल्क भोजन भी गरीब तबकों मे प्रदाय किया जाएगा जिसमे नगरवासियों का सहयोग रहेगा। "कोरोना" वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए समाजसेवियों द्वारा कमर कस ली गई है। फिलहाल सभी लोगों द्वारा दिशा-निर्देशन का परिपालन सर्वोपरि है। घबराने की जरुरत नहीं है। सब मिलजुल कर सामना करेंगे।
मेहता द्वारा इछावर के मीडियाकर्मियों को भी डबल कोटेड मास्क प्रदान किए गए।


Post A Comment: