साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से विजय अरोड़ा (Vijay Arora) ने डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें स्टारडम तब मिला जब 1973 में जीनत अमान के साथ 'यादों की बारात' की.

मुंबई, रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) के पात्रों को लॉकडाउन (Lockdown) ने एक बार फिर से फेमस कर दिया. कोरोना वायरस () से बचने के लिए लोग अपने घरों में लक्ष्मण रेखा खींच कर बैठे रहें, इस उद्देश्य के साथ दूरदर्शन ने 80-90 दशक के कार्यक्रमों का प्रसारण फिर से शुरू किया. दूरदर्शन (Doordarshan) की टीआरपी ने ये बता दिया कि लोग रामायण से आज भी उतना ही प्यार करते हैं. जितना पहले किया करते थे. रामायण में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा (Vijay Arora) एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने बॉलीवुड से अपना करियर शुरू किया था और कहा जाता है कि उनकी दमदार एक्टिंग देखने के बाद सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को भी डर सताने लगा था.
रामायण (Ramayan) में मेघनाथ (Meghnad) का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था. अपने दमदार एक्टिंग से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार पाया बल्कि बॉलीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना की नींद भी उड़ा दी थी.

विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल भी जीता था. साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से उन्होंने डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें स्टारडम तब मिला जब साल 1973 में जीनत अमान के साथ 'यादों की बारात' की. उनका रोमांटिक गाने 'चुरा लिया है' सुपरहिट रहा और हाथ में गिटार लिए विजय अरोड़ा कइयों के दिल की धड़कन बन गए.

रामायण के दोबारा प्रसारण के समय विजय अरोड़ा नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी खूब होते हैं. साल 2007 में उनका निधन हो गया था. वो पेट के कैंसर से ग्रसित थे. 62 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
---------
Share To:

Post A Comment: