आष्टा:-पुलिस कार्यवाही।

दिनेश शर्मा, आष्टाएमपी मीडिया पाइंट 

लॉकडाउन के चलते जहाँ निकट के गांवों में अवैध रूप से शराब बेचते ओर पीते पिलाते हुए पकड़ा। वही नगर में लॉकडाउन  के उलंघन करते 10  दुकानदारों पर भी दण्डात्मक कार्यवाही आष्टा पुलिस द्वारा की गई। इतना ही नहीं आष्टा पुलिस  तो साथ मे जुआरियो को भी  पकड़ रही है। जिन क्षेत्रों से जुए की धरपकड़ हो रही है ,इन्हें पूरा शहर जनता है  पर जुए की कार्यवाहियों में छोटी-छोटी जप्ती का होना  कितना सही है, यह तो  पुलिस  ही जाने ।पर बुद्धिजीवी  इस तरह की कार्यवाहियों को सही सही समझ नहींपा रहा है ।

-कोरोना महामारी से बचने के लिए लगाए लॉक डाउन में  रोजाना जिस तरह से लोग अपने घरों से बिना कार्य के निकल रहे है ।उसको ध्यान में रखते हुए,  आष्टा पुलिस अब पूरी तरह से सख्त दिखाई दे रही है ।
इसी के चलते  आज थाना प्रभारी अरुणा सिंह ने शहर में लगभग 5 दुकानदारों  सहित 10 लोगो पर धारा 144 के उलंघन करने पर धारा188 की कार्यवाही कर दुकान दारों पर नियमो ओर समय पाबन्दी के उलंघन में दण्डात्मक कर्यवाही कर प्रकरण कायम किये।आष्टा के साथ साथ जावर थाने ने भी लगभग एक दर्जन दुकानदारों पर  जावर शहर में 144 के उलंघन में 188 कई कार्यवाही की ।वही सिडिकगंज में 1 व्यक्ति पर भी इसी तरह की कार्यवाही की ।
शहर के अलावा गावो में भी लोग जहाँ लापरवाहियां बरत रहे है वही लॉक डाउन का बेखोफ धज्जियां  भी उड़ा रहे है ।इतना ही नही गावो में इस महामारी से पूरी तरह लापरवाह होकर शराब पीने पिलाने व बेचने का कार्य बिंदास चल रहा है ।
ओर आज इसी के चलते आष्टा थाने की पुलिस ने निकट ग्राम साँगाखेड़ी में एक व्यक्ति मानसिंह को शराब बेचते हुए पकड़ा ।और उसके पास से लगभग 17 क्वार्टर शराब के पकड़े ।
ओर इसी क्रम में आष्टा पुलिस ने निकट के दूसरे गांव माली खेड़ी में दो व्यक्तियों  अखलेश ओर अनिल जायसवाल को आपस मे शराब पीते पिलाते पकड़ा ।
गांव़ में शराब के धरपकड़ वाली कार्यवाही में सूत्र जानकारी दे रहे है कि पकड़ी शराब तो पेटियों में थी फिर गिनती के नग की जप्ती का क्या कारण रहा ?  यह तो पुलिस ही जाने , पर लोगो को यह जप्ती गले नही उतर रही है ।
वैसेशराब के मामलों के लिए पूरी तरह से तो जिम्मेदार आबकारी विभाग होता है ।पर आबकारी विभाग तो जैसे यहाँ है ही नही ।  ओर इनका कार्य भी पुलिस ही कर रही है । अब ऐसे में गिनती बिगड़ जाए तो आश्चर्य नही होना चाहिए । पुलिस को इन शराब की मामलों की जांच में यह भी पता लगाना चाहिए कि आखिर गावो में शराब की सप्लाई कौन कर रहा है?
खेर हम तो फिर भी यही कहेंगे कि पुलिस की कार्यवाही सन्तोष जनक है और आगे भी होती रहना चाहिए । शराब के इन मामलों में पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर लिए है ।
आष्टा पुलिस द्वारा गावो में कई जा रही कार्यवाहियों से यह तो पता चलता है कि पुलिस के मुखबिर मजबूत है ।  शहर में कुछ जगहों पर बिदास जुआ सट्टा भी  चल रहा है । इस बात की पुष्टि पंजीबद्ध  प्रकरणों से होती है । शराब के मामलों के साथ साथ पुलिस ने मुगली रोड से आज फिर जुआ पकड़ा । और4 जुआरियो के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाहीकी।  जुआरियो के खिलाफ की गई कार्यवाही में आज फिर मात्र 535 रुपये की जप्ती होना  बताया गया है , अब यह कितना सही है यह तो बताना मुश्किल है  पर  लोग शहरमें  लॉक डाउन के चलते भी आपस मे बात कर चटकारे ले रहे है । आपको बतादे की कुछ दिन पूर्व भी पुलिसने  मुगली रोड से जुआ पकड़ा था ।ओर नामधारी दिनकरो से सूक्ष्म जप्ती का होना बताया था।जबकि पूरे शहर को मालूम है कि है लॉक डाउन के चलते 1000 से 500 रुपयों का जुआ खेलने जंगल मे चर्चित जगह पर मात्र 4 लोग नहीं जायेगे ।  सैकड़ों में मात्र जप्ती होना और केवल 4 लोगो पर कार्यवाही होना , आम लोगों की समझ से परे है पर यह उल्लेखित जुए की कार्यवाही ने पुलिस की विश्वनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है । क्योंकि बार-बार मुगली रोड   पर ही  जुआ पकड़ना ओर औपचारिकता वाली कार्यवाही होना , बहुत कुछ बगैर बताए ही पता लग रहा है ।

         थाना प्रभारी अरुणा सिंह ,आष्टा 

Share To:

Post A Comment: