4 मे से 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव, 6 नए संदिग्ध व्यक्तियों के सेंपल भेजे भोपाल,अभी तक इछावर ब्लाक मे नहीं मिला कोरोना संक्रमित
इछावर, 16 अप्रैल 2020 एमपी मीडिया पाइंट
लाकडाउन का सेकंड पार्ट शुरु हो चुका है। 23 दिन गुजर जाने के बाद सीहोर जिले के साथ-साथ इछावर के लिए खुश खबरी यह है कि अभी तक एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए लगातार सेंपल भोपाल भेजे जा रहे है। आज गुरुवार को भी 6 सेंपल भोपाल जांच के लिए भेजे गए।पूर्व मे 4 व्यक्तियों के जो सेंपल भेजे गए थे उनकी जांच रिपोर्ट इछावर अस्पताल आ गई है और दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई है।
6 ग्राम रामनगर से, 3 इछावर से, एक नयापुरा गांव के संदिग्ध व्यक्ति के सेंपल भोपाल भेजे गए हैं।
इनमे से 5 व्यक्ति इंदौर से,4 भोपाल से और एक व्यक्ति ग्वालियर से अपने-अपने निवास स्थान पहुंचे थे। डा. शर्मा ने बताया कि लाकडाउन के 23वें दिन तक अभी एक भी व्यक्ति कोराना संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ब्लाक के चप्पे-चप्पे पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।


Post A Comment: