एमपी मीडिया पाइंट 
उत्तर कोरिया में इसी सप्ताह हुए एक प्रमुख सार्वजनिक समारोह में सर्वोच्च नेता किम जोंग उन शामिल नहीं हुए। समारोह से उनकी गैर मौजूदगी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय जगत में सवाल पैदा कर रही है। कहा जा रहा है कि किम जोंग अस्वस्थ हैं और वह घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं। लोगों के बिच इस बात की चर्चा हैं की क्या किम कोरोना से संकर्मित हो गए हैं।

बुधवार को मनाई गई उनके दादा किम इल सुंग की जयंती।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने संस्थापक किम इल सुंग की जयंती मनाई। सुंग वर्तमान नेता किम जोंग के बाबा थे। उत्तर कोरिया में इस दिन की राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता है।

सार्वजनिक अवकाश रहता है और बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होते हैं।

कमसूसन पैलेस में बनी किम इल सुंग की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के लिए बुधवार को देश के सभी उच्च पदस्थ नेता और अधिकारी पहुंचे, लेकिन किम जोंग नहीं आए। जबकि पूर्व के वर्षों में इस दिन किम जोंग खासतौर पर वहां जाते थे और कुछ वक्त बिताते थे। उस वक्त को मीडिया में प्रमुखता से दिखाया जाता था। लेकिन इस बार सरकारी मीडिया के जारी फोटो और वीडियो में किम जोंग दिखाई नहीं दिए।

किम जोंग के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं।

इसी के बाद 36 साल के किम जोंग के स्वास्थ्य को लेकर आशंकाएं जताई जाने लगीं। मोटापे के शिकार किम जोंग के स्वास्थ्य को लेकर पहले भी चर्चाएं उठी हैं। लेकिन हमेशा उन्हें पश्चिमी मीडिया के दुष्प्रचार का नाम देकर खारिज किया जाता रहा है। लेकिन इस बार देश के सबसे प्रमुख दिवस पर उनका दिखाई न देना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के इन विषयों पर नजर रखने वाले मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस विषय पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा, यह विषय उनकी जानकारी में है। उत्तर कोरिया मामलों के जानकारों के अनुसार किम इल सुंग के जयंती समारोह से किम जोंग की अनुपस्थिति पहली बार सामने आई है।
Share To:

Post A Comment: