लेखिका 

आनंद मुख, कर चाप शोभित
अरविंद लोचन नयानाभिराम
चित्त आकुल शान्ति पाए
तुम प्रभु आनंद धाम
जय राम ! श्री राम


सिय के श्रृंगार, हिय के बसंत
सियाराम संग लागे अनंत
कर दरस नयन हो पावन
दिव्य रूप है दोनो ही नाम
हे राम !  सियाराम

आदर्श हो हर रूप में,
भ्रात,सुत,पति,भूप में
सखा स्वामी,प्रजापालक,
तुम प्रखर हर धूप में
श्री राम! जय राम

विनय कौशल ज्ञान हो
मर्यादा का तुम ही नाम हो
खल कामियों के दलन को
धर्मधनु लिए साम हो 
हे राम जय राम


लिली मित्रा, फरीदाबाद 

-----------------------------

परिचय

लिली मित्रा.... एक ऐसा नाम जो साहित्य की सेवा में "अतृप्ता" काव्य संग्रह तो प्रकाशित कर ही चुका है। इसके अलावा नामचीन कवियों की कविताओं को अपना कर्ण प्रिय स्वर देकर उनका ऑडियो वीडियो बना कर भी प्रसारित करने का अद्भुत काम भी कर रही हैं। इसके साथ ही निचली बस्तियों के बच्चों को समय निकाल कर निः शुल्क शिक्षण प्रदान करने की अलख भी जगा रही हैं। एमपी मीडिया पॉइंट के साहित्य सोपान में आपका स्वागत हर्षपूर्वक करते हैं।
संपादक
Share To:

Post A Comment: