दीप जलाकर दिया एक होने का संदेश,
प्रधानमंत्री के आव्हान पर लोगो ने दीप, मोमबत्ती, टार्च आदि जलाकर दिया एकजुटता का सन्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज रात 9 बजे कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र, शहर के लोगो ने अपने घरों की लाइट बंद कर के अपने अपने घरों की बालकनी और छतों पर निकल आये और सभी लोगों ने एक साथ दीपक जलाए और मोबाइल टॉर्च की रोशनी से देश में एक सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान किया। इस दौरान दीपक की जगमगाहट और मोबाइल की टोर्च की रोशनी से पूरा शहर जगमगा गया। शहर में ऐसा माहौल नजर आ रहा था जैसे शहर में आज ही दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा हो। इस बीच अति उत्साही लोगों ने एक बार फिर नादानी का परिचय देते हुए जमकर पटाखे इस तरह फोड़े जैसे कि हमने कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त कर ली हो । जबकि यह 9 मिनिट का दीप प्रकाश उत्सव को मनाने के आह्वान की पीछे प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को यह सन्देश दिया कि पूरा भारत एक है ।ओर इस वैश्विक महामारी से लड़ कर जितने में हम जरूर सफल होंगे । हम होंगे कामयाब, एक दिन , मन मे पूरा है विश्वास इन पंक्तियों को आज प्रधान मंत्री के इस आह्वान ने सार्थक कर दिखाया । , स्थानीय प्रशासन ने भी पूरे समय चौकस रहकर पीएम के आह्वान में सहयोग किया । इतना ही नही पुलिस के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।पुलिस द्वारा शहर में राउंड लगा कर सड़को पर घूम रहे लोगो को , ओर घरो के बाहर खड़े लोगो को धरो के अंदर रहने को कहा गया ।पुलिस द्वारा बार बार अपील की गई कि लोग लक्ष्मण रेखा को पार न करे ।दियो की रोशनी जिस तरह पूरे शहर को जगमग कर रही थी , वही बीजेपी के नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने अपने घर के सामने दीपको का बड़ा स्वस्तिक बना कर यह बताने का प्रयास किया कि हम सब भारत वासी एक है हमे इस मुश्किल घड़ी में एकजुट रहकर इस महामारी का सामना करना है ।
शहर के सबसे ऊँचाई वाले ऐतिहासिक किले से जब यह मनोरम दृश्य देखा तो घरो की लाइट बन्द हो दीये से जगमगाया शहर दीये, मोमबत्ती टार्च, आदि रोशनियों से नहाये शहर की खूबसूरती देखते ही बनती थी।
प्रधानमंत्री के आव्हान पर लोगो ने दीप, मोमबत्ती, टार्च आदि जलाकर दिया एकजुटता का सन्देश
आष्टा, दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंटशहर के सबसे ऊँचाई वाले ऐतिहासिक किले से जब यह मनोरम दृश्य देखा तो घरो की लाइट बन्द हो दीये से जगमगाया शहर दीये, मोमबत्ती टार्च, आदि रोशनियों से नहाये शहर की खूबसूरती देखते ही बनती थी।


Post A Comment: