दिनेश शर्मा,आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर एसपी एसएस चौहान ने सोमवार को आष्टा,सिद्दकगंज और कन्नोद का दौरा किया। श्री चौहान ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पुलिसकर्मियों की हौसलाफजाई भी की।एवं जनसाधारण को सतर्क और निर्भीक रहने का मशविरा दिया।

सीहोर के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान व आष्टा एसडीओपी , टीआई अरूणा सिंह, सिद्दिकगंज टीआई, आरआई कविता डामोर, सूबेदार सहित  अन्य पुलिस अदिकारी पहुंचे सिध्दिगंज थाना क्षेत्र के खाचरौद।

खाचरौद पुलिस सहायता केंद्र चौकी के पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौंसला,
ग्रामीणों से की चर्चा,
पुलिसकर्मियों को दिए संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व  सेनिटाइजर,
पुलिस कप्तान खाचरोद से आगे आष्टा कन्नौद सीमा पर भी पहुंचे।वहाँ भी उन्होंने पुलिसकर्मियों सहित कोटवारों को भी सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

इसी दौरान  सिदिकगंज पहुचे पुलिस कप्तान ने  थाने जाकर वहां तालिया बजा कर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया, वही जब एक ग्रामीण बालक से पूछा कि कोरोना कहां से आया तो बालक ने जवाब दिया कि चीन से , जवाब सुन कप्तान प्रसन्न हुये ।ओर बच्चे को भी मस्कव सेनेटाइजर का वितरण किया ।
महामारी के प्रति  लोगो की जागरूकता कितनी  है ,  बच्चे का जवाब ने बता दिया ।
 सीमा चौकियों पर 24 घण्टे धूप में अपनी डियूटी कर रहे कर्मियों का भी वही पहुच साहब ने हौसला बढ़ाया ।सभी को मास्क व सेनेटाइजरो का वितरण किया । ग्रामीणों  के भी हाल चाल जाने ।और सहयोग की अपील की ।
Share To:

Post A Comment: