योगेश राजपूत, बुधनीएमपी मीडिया पाइंट 


 शुक्रवार को व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर परिषद के पास पुलिस एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को रोककर जिला कलेक्टर के आदेशों के विरुद्ध अपनी इच्छा से किराना बाजार बंद करने की पेशकश की परिणाम स्वरूप एसडीओपी अजय संघर ने उनकी पहल का स्वागत किया,साथ ही इस मौके पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने छोटी दुकानें सब्जी की दुकान और होशंगाबाद से सब्जी लेकर आने वाले वाहनों को बंद करने की मांग की।
 नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों की इस पहल का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने यह प्रश्न भी किया कि आमजन तक के जरूरत का सामान कैसे पहुंचेगा इस पर व्यापारी संघ ने ऑनलाइन सामान पहुंचाने का वादा कियाl और अधिकारी व्यापारी खुशी-खुशी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गएl नगर के कुछ बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने इस बात पर चिंता जाहिर की और कहा कि वह गरीब लोग जो खुली छत के नीचे पड़े हैं उन तक खाने-पीने का सामान कैसे पहुंचेगा इस सवाल पर व्यापारी संघ महामारी का वास्ता देकर इस चिंता को खारिज भी करता रहा और फिर उनके इस बंद के प्रचार के ठीक दूसरे दिन रविवार को यह हकीकत सामने आई बताया जाता है कि किराना दुकानों पर प्रतिदिन जमकर भीड़ लग रही थी और सारा सामान लगभग खत्म हो चुका था पिछले 2 दिनों में व्यापारियों ने फिर से दुकानें भर ली और पिछले दरवाजे से एक बार फिर से काम चालू कर दिया जिससे छोटे दुकानदार और सब्जी- भाजी बेचने वाले रोजी रोटी से मोहताज हो गएl ले देकर बुद्धिजीवी इससे कोरोना पॉलिटिक्स का नाम दे रहे हैं। एक एेसे क्षेत्र मे यह सबकुछ हो रहा है जो देशभर मे अपनी विशिष्ठ पहचान रखता है।
Share To:

Post A Comment: