आष्टा,दिनेश शर्मा एमपी मीडिया पाइंट
चीते ने किया हमला, दो ग्रामीण घायल,
ग्राम उदयपुर जागीर के दो व्यक्ति दुला सपेरा(नाथ) ओर उसका भांजा मोहन दोनो जंगल मे बकरी चराने गए थे ,की अचानक एक चीते ने दोनों पर हमला कर दिया ।दोनो अपने बचाव में चिल्लाए तो आसपास अपने खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ कर आये ।और आसपास से प्रयास कर दोनों व्यक्तियों को बचाया ।बचाने के प्रयास में चीता बुरी तरह घायल होगया ।तत्तकाल 100 डायल को सूचना दी।और घायलों को आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया ।जहाँ इन घायलों का उपचार चल रहा है । रेंजर सुभाष शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने आत्मरक्षार्थ चीते को भी मार गिराया।


Post A Comment: