14 प्रवासीय मजदूरों की मौत,54 घायल...
एमपी-यूपी मे हुआ हादसा
एमपी मीडिया पाइंट
मौत ने जैसे प्रवासीय मजदूरों का आवास ढूंढ लिया हो, आए दिन उन्हे अपना शिकार बना रही है। जिन घरों मे भूख रहा करती थी कभी वहां अब मौत का कब्जा है।
मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के कैंट पीएस क्षेत्र में एक ट्रक और बस की टक्कर होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि लगभग 50 घायल हैं। ये सभी मजदूर ट्रक में सवार थे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं।
आठ मजदूरों की मौत, 50 घायल मध्यप्रदेश के गुना में एक ट्रक और बस की टक्कर होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि लगभग 50 घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक मजदूर महाराष्ट्र से अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है।
मुजफ्फरनगर में बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कुचला, छह की मौत
इसी तरह का हादसा बुधवार देर रात को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुआ। घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया। वहीं हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं। सरकार की तरफ से इन हादसों के लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

Post A Comment: