सीहोर जिले में आष्टा के दुपड़िया गेहूँ खरीदी केन्द्र पर नंबर लगाने को लेकर हुआ विवाद,
बीजेपी-कांग्रेस समर्थक एक दूसरे पर अनियमितताओं का लगा रहे आरोप,
पुलिस व तहसीलदार पहुंचे खरीदी केंद्र दुपाडिया,
दोनों पार्टी के लोगो को समझाने का किया प्रयास
दिनेश शर्मा, आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के आष्टा दुपाडिया गेंहू खरीदी केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हुई जब एक बीजेपी समर्थक किसान ने दबंगता पूर्वक अपनी गेंहू की ट्रॉली केन्द्र पर ले जाकर खड़ी करदी और पहले अपना गेहूँ तुलवाने का प्रयास किया । लोगों का आरोप था कि उक्त व्यक्ति के पास टोकन नम्बर नहीं होने पर भी उसने ऐसा किया। जबकि तीन दिनों से अन्य किसान लाइन में टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।
आरएस मरावी, तहसीलदार आष्टा
दूसरी तरफ खरीदी केंद्र पर हम्मालों की कमी होने के कारण मैनेजर द्वारा मात्र एक तौल कांटे से ही किसानों की उपज का तुलाई कार्य कराया जा रहा था, जबकि रोजाना 3 तौल कांटे सुचारू रहते है।
यह अव्यवस्था कर्मचारियों की कमी के कारण भी निर्मित हुई। हम्मालों और कर्मचारियों की कमी के चलते जहाँ 1 तोल कांटे से तुलाई हो रही थी वही ट्रक में गेहूं का लदान का कार्य भी साथ ही चल रहा था जिससे भी भारी अव्यवस्था हुई और विवाद निर्मित हुआ।
इसी बीच एक किसान ने अपनी गेहूं से भरी ट्राली को अपने तरीके से जब तुलवाने का प्रयास किया तो जमकर विरोध हुआ, केंद्र प्रभारी पर भेदभाव के आरोप लगे ।मामले की गम्भीरता को देखते हुए उपार्जन केंद्र पर पहुंचे तहसीलदार रघुवीर सिंह मरावी ने दोनो पक्षों को समझा कर शांत किया।
केंद्र प्रभारी ने कहा हमारे यहाँ प्रतिदिन 40 से 50 ट्रालियों की तुलाई की जा रही है किसानों के लिए सारी सुविधाएं यहाँ है।
बीजेपी-कांग्रेस समर्थक एक दूसरे पर अनियमितताओं का लगा रहे आरोप,
पुलिस व तहसीलदार पहुंचे खरीदी केंद्र दुपाडिया,
दोनों पार्टी के लोगो को समझाने का किया प्रयास
एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के आष्टा दुपाडिया गेंहू खरीदी केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हुई जब एक बीजेपी समर्थक किसान ने दबंगता पूर्वक अपनी गेंहू की ट्रॉली केन्द्र पर ले जाकर खड़ी करदी और पहले अपना गेहूँ तुलवाने का प्रयास किया । लोगों का आरोप था कि उक्त व्यक्ति के पास टोकन नम्बर नहीं होने पर भी उसने ऐसा किया। जबकि तीन दिनों से अन्य किसान लाइन में टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।
दूसरी तरफ खरीदी केंद्र पर हम्मालों की कमी होने के कारण मैनेजर द्वारा मात्र एक तौल कांटे से ही किसानों की उपज का तुलाई कार्य कराया जा रहा था, जबकि रोजाना 3 तौल कांटे सुचारू रहते है।
इसी बीच एक किसान ने अपनी गेहूं से भरी ट्राली को अपने तरीके से जब तुलवाने का प्रयास किया तो जमकर विरोध हुआ, केंद्र प्रभारी पर भेदभाव के आरोप लगे ।मामले की गम्भीरता को देखते हुए उपार्जन केंद्र पर पहुंचे तहसीलदार रघुवीर सिंह मरावी ने दोनो पक्षों को समझा कर शांत किया।
केंद्र प्रभारी ने कहा हमारे यहाँ प्रतिदिन 40 से 50 ट्रालियों की तुलाई की जा रही है किसानों के लिए सारी सुविधाएं यहाँ है।

Post A Comment: