जिले में अभी तक 4 कोरोना पॉजिटिव,
मंगलवार को मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज,
अभी तक कुल 35921 व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग
सीहोर 12 मई,2020
एमपी मीडिया पाइंट 
     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 30 सेंपल जांच के लिए भेजे गए तथा अब तक कुल 390 सेंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 304 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव तथा 2 सेंपलों पॉजिटिव पाएं गए हैं।
     जिले के अंतर्गत कोविड-19 के संक्रमण के संदिग्ध प्रकरणों में सेम्पल एकत्र कर जांच हेतु भोपाल भेजे जा रहे है। आज कोरोना संक्रमण के सेम्पल 37 सेम्पल लिए गए जिसमें बिल्किसगंज के 20, सीहोर के 15,  तथा आष्टा का 01 सेम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव रिपोर्ट संख्या 2 हैजिसमें एक 12 वर्षीय बालिका बिलकिसगंज की तथा एक 33 वर्षीय महिला इंदिरा नगर कालोनी की शामिल हैं। आज प्राप्त निगेटिव रिपोर्ट 48 है तथा आज को रिजेक्ट सेम्पल की संख्या 0 है।
     जिले में  अब तक 04 सेंपल पाजीटिव मरीज पाए गए है जिसमें से भोपाल के हमिदिया चिकित्सालय में भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान 09 मई को मृत्यु हो गई। 10 मई को प्राप्त रिपोर्ट में पाजीटिव पाए गए एक युवक को कोविड केयर सेंटर सीहोर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 12 मई को पॉजिटिव पाई गई एक बालिका एवं महिला को कोविड केयर सेंटी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है मृत पाजिटिव महिला के संपर्क में आने वाला उसका पुत्र भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती है इस प्रकार कुल 4 व्यक्ति कोविड सेंटर में भर्ती हैं। मंगलवार को अन्य जिलों/राज्यों से आए हुए 789-व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है तथा अन्य राज्यों/जिलों से आए अब तक कुल 35921 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले में आज दिनांक को अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए 106 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर चुके है तथा अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए अब तक कुल 30751 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर चुके है।  जिले में विदेश से पहुंचे सभी 184 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर चुके है।
      पॉजीटिव पाए गए व्यक्तियों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर सीहोर के इंदिरा नगर को तथा बिलकिसगंज के फ्रीगंज को कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया गया अब तक जिले में 02 कंटेंमेंट एरिया है।
//02//

फ्रीगंज के वार्ड नंबर  15, 16, 17 में आज दिनांक को 91 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 534 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई इन व्यक्तियों में 06 हाई रिस्क व्यक्ति शामिल हैं। इसी प्रकार इंदिरा नगर में 150 घरों का सर्वे किया गया तथा पाफजिटिव मिली एक महिला के करीबी संपर्क वाले 15 व्यक्तियों के संपल लिए गए हैं।

जिला चिकित्सालय सीहोर 20 बिस्तरीय आईसोलेशन वार्ड (डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर ) तैयार किया गया है जिसमें 01 व्यक्ति भर्ती है। इसके अतिरिक्त सिविल हास्पिटल आष्टा में 10 बिस्तर,इछावर में 03 बिस्तर, नसरुल्लागंज में 05 बिस्तर, बुदनी में 04 बिस्तर तथा श्यामपुर में 06 बिस्तर का आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।  आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर के छात्रावास में 80 बिस्तर का  जिला स्तरीय कोविड केयर सेंटर बनाया गया है जहां 02 व्यक्ति उपचार के लिए भर्ती है जिसमें से एक पाजीटिव व्यक्ति है। शासकीय बालक छात्रावास वैषाली नगर सीहोर में 50 बिस्तरीय क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया जिसमें आज दिनांक तक 04 व्यक्ति उपचार के लिए भर्ती है।
     स्वास्थ्य विभाग द्वारा 38 मोबाइल मेडिकल यूनिट स्क्रीनिंग में लगी हुई है। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104  नंबर पर ई-परामर्ष सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। ई-संजीवनी ओपीडी सेवा हेतुwww.esanjeevaniopd.inपंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्ट्रेड सीहोर में भी जिला स्तरीय काल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562-226470 है।
     जिला प्रशासन द्वारा जनता से अपील की जाती है कि लाकडाउन को  सफल बनाए तथा सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना वायरस के संक्रमण के विरूद्ध लडाई में अपना सहयोग प्रदान करें अफवाहों से दूर रहें। बैंकों में भीड़-भाड़ न होने दे एवं बैंकों में लेन-देन करते समय सामाजिक दूरियों के नियमों का पालन अवष्य करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहने।
Share To:

Post A Comment: