एमपी मीडिया पाइंट
बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सागोनी में गैस सिलेंडर से महिला की झोंपड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर से आग लगने से सागोनी निवासी सुनीताबाई पत्नी स्वर्गीय कैलाश कोरकू झुलस गई।
जानकारी अनुसार सुनीताबाई की झोपड़ी में लगी आग, आज गैस सिलेंडर के कारण लगी है। गैस सिलेंडर फटने की वजह से आसपास के पांच घरो में नुकसान हुआ है।
लेकिन सुनीता बाई की 6 बकरी झोपड़ी और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल कर खाक हो गया। जानकारी अनुसार सुनीता बाई झोपड़ी में अकेली ही रहती थी।


Post A Comment: