स्थानांतरण के अवसर पर इछावर टीआई को दी विदाई
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर के थाना प्रभारी अधिकारी अरविंद कुमरे का स्थानांतरण सीहोर जिले के रेहटी थाना हो गया।
सोमवार शाम अरविंद कुमरे का इछावर थाना प्रांगण मे विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अरविंद कुमरे का तबादला इछावर थाने से रेहटी में हुआ है। उनके विदाई समारोह में थाना स्टाफ एवं समाजसेवियों द्वारा विदाई के दौरान पुष्पहार पहनाकर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कुमरे के कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपनी सेवाएं सदैव याद रखी जाने वाली हैं। आपके द्वारा ब्रिटिश शासनकाल की थाना बिल्डिंग का जिस तरह रखरखाव और जीर्णोद्धार किया गया वह अतुलनीय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए जीवन की अमूल्य निधि हैं। जिसे मैं हमेशा संभाल के रखना चाहूंगा। आज भले ही मेरा स्थानांतरण हो गया है। लेकिन बहुत कम समय में ही आप लोगों से जो प्यार और सम्मान मुझे मिला है वह मेरे जीवन की विशेष उपलब्धि है।आज आप सबके बीच में मुझे जो सम्मान मिला उसके लिए मैं आप सबका आजीवन ऋणी रहूंगा।
इस मौके पर डीएसपी मनीष राज सहित समस्त थाना स्टाफ,गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर के थाना प्रभारी अधिकारी अरविंद कुमरे का स्थानांतरण सीहोर जिले के रेहटी थाना हो गया।
सोमवार शाम अरविंद कुमरे का इछावर थाना प्रांगण मे विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अरविंद कुमरे का तबादला इछावर थाने से रेहटी में हुआ है। उनके विदाई समारोह में थाना स्टाफ एवं समाजसेवियों द्वारा विदाई के दौरान पुष्पहार पहनाकर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कुमरे के कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपनी सेवाएं सदैव याद रखी जाने वाली हैं। आपके द्वारा ब्रिटिश शासनकाल की थाना बिल्डिंग का जिस तरह रखरखाव और जीर्णोद्धार किया गया वह अतुलनीय है।
इस मौके पर डीएसपी मनीष राज सहित समस्त थाना स्टाफ,गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।

Post A Comment: