सीहोर कोरोना अपडेट 


जिले में अब तक 5 पाजीटिव , एक की मौत ,नया मरीज नहीं मिला  

सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले में अब तक 5 कोरोना पाजीटिव मरीज मिले है इनमे एक की मौत हो चुकी है | जिले में आज कोई नया मरीज नही मिला है |  अब तक कुल 619 सेंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 578 की रिपोर्ट निगेटिव आई है | जबकि 29 रिपोर्ट आना शेष है | अन्य जिलों/राज्यों से आए हुए अब तक कुल 39 हजार 347 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। साथ ही अब तक अन्य राज्यों/जिलों से आए हुए अब तक कुल 32 हजार 432 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर चुके है।  जिले में विदेश से पहुंचे सभी 184 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर चुके है। सीहोर के इंदिरा नगर को तथा बिल्सिकगंज के फ्रीगंज को कोरोना पाजीटिव कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।जिले के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डो में 14 मरीज भर्ती है | जिला मुख्यालय के आवासीय खेलकूद संस्थान के छात्रावास में 80 बिस्तर का  जिला स्तरीय कोविड केयर सेंटर बनाया गया है जहां 04 व्यक्ति उपचार के लिए भर्ती है जिसमें से 02 महिला एक बालिका सहित 04 पाजीटिव व्यक्ति शामिल है।
Share To:

Post A Comment: