पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर एसडीएम बृजेश सक्सेना, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार राजेन्द्र जैन, एवं डीएसपी मनीष राज के नेतृत्व में इछावर पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से जागरूकता, क्वारंटाइन के अनुपालन एवं लॉकडाउन के अनुपालन के लिए मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों में संदेश और सहयोग की अपेक्षा के साथ पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर थाना डीएसपी मनीष राज सहित समस्त पुलिस कर्मी पैदल मार्च पर निकले इन कोरोना योद्धाओं का नागरिकों ने अभिनंदन किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने जनता को शारीरिक दूरी और लॉकडाउन का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
इस दौरान डीएसपी ने फ्लैग मार्च ने पुलिस कर्मियों के साथ एवं इछावर के सभी चौक- चौराहे होते हुए मुख्य जगह एवं गलियों में भ्रमण किया। पैदल मार्च में निकले अधिकारियों ने क्वारंटाइन किये गए लोगों से घरों में रहने की अपील की। सभी लोगों से फ्लैग मार्च में आग्रह किया गया कि वह पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग कर व्यवस्था के प्रति भरोसा रखें।
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर एसडीएम बृजेश सक्सेना, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार राजेन्द्र जैन, एवं डीएसपी मनीष राज के नेतृत्व में इछावर पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से जागरूकता, क्वारंटाइन के अनुपालन एवं लॉकडाउन के अनुपालन के लिए मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों में संदेश और सहयोग की अपेक्षा के साथ पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर थाना डीएसपी मनीष राज सहित समस्त पुलिस कर्मी पैदल मार्च पर निकले इन कोरोना योद्धाओं का नागरिकों ने अभिनंदन किया।
इस दौरान डीएसपी ने फ्लैग मार्च ने पुलिस कर्मियों के साथ एवं इछावर के सभी चौक- चौराहे होते हुए मुख्य जगह एवं गलियों में भ्रमण किया। पैदल मार्च में निकले अधिकारियों ने क्वारंटाइन किये गए लोगों से घरों में रहने की अपील की। सभी लोगों से फ्लैग मार्च में आग्रह किया गया कि वह पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग कर व्यवस्था के प्रति भरोसा रखें।

Post A Comment: