उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में विकास के जो भी काम हुए हैं , वह सब निर्धारित प्रक्रिया के तहत टेंडर से हुए है। सरकार जो चाहे जांच करा ले। छिंदवाड़ा के विकास मॉडल को यह चोट पहुंचाना चाहते हैं।
निम्नस्तरीय राजनीति पर मैं कोई जवाब देना नहीं चाहता हूँ और ना मै इस तरह की राजनीति में विश्वास करता हूँ।
मंत्रिमंडल के गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 1 माह में तो बड़ी मुश्किल से 5 लोगों का मंत्रिमंडल बनाया , पिछले 15 दिन से रोज सुन रहे है कि आज बनेगा, कल बनेगा, अब देखो आख़िर कब बनता है?
उपचुनावों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम 20 से 22 सीट हर हाल में जीतेंगे। हमारे प्रदेश की जनता मूल्यों, सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं करती।वह भोली-भाली और सरल स्वभाव की है।
आज मैं छिंदवाड़ा से यह संदेश देना चाहता हूं कि मै और पूरी कांग्रेस पार्टी आम जनता, किसानों, बेरोजगार नौजवानो, मजदूरों के साथ खड़ी है। हमें चिंता कृषि क्षेत्र की है, हमें चिंता आने वाली पीढ़ियों की है। आने वाली पीढ़ी ही प्रदेश का नव निर्माण करेगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो किया उसका जवाब प्रदेश की जनता देगी, मैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहता। जो लोग निरंतर घोटालों में लिप्त रहे है, उनको दूसरे भी वैसे ही दिखते हैं। हमने प्रदेश की जनता को इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत ₹100 में 100 यूनिट बिजली थी, जिसका फायदा एक करोड़ से अधिक लोगों को हुआ। हमने किसानों का कर्जा माफ किया, अब यह कहते हैं नहीं किया तो इनकी झूठ की राजनीति की सच्चाई प्रदेश का किसान ख़ुद जानता है, वह खुद इन्हें जवाब देगा।


Post A Comment: