माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शेष बची परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया,
9 से 16 जून तक होंगी हायर सेकेण्डरी के शेष विषयों की परीक्षा
भोपाल 28 मई,2020
एमपी मीडिया पाइंट
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा-2020 की शेष बची परीक्षाअयों (सामान्य/दिव्यांग छात्र) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 9 जून से 16 जून तक संचालित की जायेगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी देना सुनिश्चित करें। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा का कार्यक्रम
हायर सेकेण्डरी एवं हा.से. व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा इस प्रकार है मंगलवार 9 जून को रसायन विज्ञान एवं भूगोल, बुधवार 10 जून को बुक-कीपिंग एवं एकाउंटेंसी तथा प्रथम प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स, गुरुवार 11 जून को जीव-विज्ञान, शुक्रवार 12 जून को व्यावसायिक अर्थशास्त्र तथा एनिमल हसबेंड्री, मिल्ड ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज, शनिवार 13 जून को राजनीति-शास्त्र, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स, सोमवार 15 जून को हायर मैथेमेटिक्स, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास तथा तृतीय प्रश्न-पत्र वोकेशनल कोर्स, मंगलवार 16 जून को अर्थशास्त्र तथा क्रॉप प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर विषय की परीक्षाएँ होंगी। हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक के जिन विषयों की परीक्षाएँ आयोजित नहीं की जायेंगी उन विषययों में बॉयो टेक्नालॉजी, शारीरिक शिक्षा, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के विषय आई.टी, सिक्योरिटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, बैंकिंग एण्ड फायनेंशियल सर्विसेस, इलेक्ट्रिकल टेक्नालॉजी, हेल्प-केयर, फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट, रिटेल तथा ट्रेवल एण्ड टूरिज्म की परीक्षाएँ शामिल हैं।
9 से 16 जून तक होंगी हायर सेकेण्डरी के शेष विषयों की परीक्षा
भोपाल 28 मई,2020
एमपी मीडिया पाइंट
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा-2020 की शेष बची परीक्षाअयों (सामान्य/दिव्यांग छात्र) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 9 जून से 16 जून तक संचालित की जायेगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी देना सुनिश्चित करें। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट
हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा का कार्यक्रम
हायर सेकेण्डरी एवं हा.से. व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा इस प्रकार है मंगलवार 9 जून को रसायन विज्ञान एवं भूगोल, बुधवार 10 जून को बुक-कीपिंग एवं एकाउंटेंसी तथा प्रथम प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स, गुरुवार 11 जून को जीव-विज्ञान, शुक्रवार 12 जून को व्यावसायिक अर्थशास्त्र तथा एनिमल हसबेंड्री, मिल्ड ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज, शनिवार 13 जून को राजनीति-शास्त्र, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स, सोमवार 15 जून को हायर मैथेमेटिक्स, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास तथा तृतीय प्रश्न-पत्र वोकेशनल कोर्स, मंगलवार 16 जून को अर्थशास्त्र तथा क्रॉप प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर विषय की परीक्षाएँ होंगी। हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक के जिन विषयों की परीक्षाएँ आयोजित नहीं की जायेंगी उन विषययों में बॉयो टेक्नालॉजी, शारीरिक शिक्षा, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के विषय आई.टी, सिक्योरिटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, बैंकिंग एण्ड फायनेंशियल सर्विसेस, इलेक्ट्रिकल टेक्नालॉजी, हेल्प-केयर, फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट, रिटेल तथा ट्रेवल एण्ड टूरिज्म की परीक्षाएँ शामिल हैं।

Post A Comment: