प्रशासन के लिये गले की फांस बना दुकान तोड़फोड़ और खोखर माता मंदिर चोरी कांड
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
मुक्तिधाम की दुकान और खोखरी माता मंदिर तोड़ने वालों पर कार्यवाही नही होने से आक्रोश में मुक्तिधाम और बलाई महासंघ,
मुक्तिधाम की दुकान को ध्वस्त करने वाले और खोखरी माता मंदिर को तोड़ने वालों पर सख्त कड़ी कार्यवाही ना होने से मुक्तिधाम समिति और बलाई महासंघ आक्रोशित नजर आया।
बलाई महासंघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन,तो वहीं मुक्तिधाम समिति ने एसडीओपी को दिया ज्ञापन। ज्ञापनों मे दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञातव्य रहे कि पिछले सप्ताह आष्टा मे दो कांड ऐसे हुए थे जिससे आम नागरिकों की भावनाएं आहत हुई थीं और लोगों को विश्वास था कि आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त मे होंगे लेकिन ऐसा हो न सका। तब लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से अपना असंतोष पुनः प्रकट किया।

Post A Comment: