चौकीदार की हत्या का मुख्य आरोपी व अन्य आरोपी गिरफ्तार,
न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
गत 13 मई को रात्रि सूचना कर्ता अंकित नागर पिता समुंदर सिंह नागर निवासी सुखलिया हंसराज की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान मृतक सलीम खां पिता हुसैन खां उम्र 50 साल निवासी सतपिपल्या की अज्ञात व्यक्ति द्वारा आम तोड़ने की बात को लेकर हत्या करना पाया जाने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SDOP आष्टा संजीव पाठक के निर्देशन में टीम का गठन कर थाना प्रभारी आष्टा अरुणा सिह को हत्या के पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विगत 21 मई को मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर घटना के आरोपी दिनेश पिता राधेश्याम खाती उम्र 35 साल और राजेंद्र पीता बाबूलाल खाती उम्र 25 साल निवासी सतपिपल्या थाना मंडी जिला सीहोर की भाऊखेड़ी-सतपिपल्या के जंगल में गिरफ्तार किया गया।
कड़ाई से पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में राधेश्याम के खेत से आम तोड़ते वक्त नेपादार सलीम के आ जाने पर विरोध करने पर अपने अन्य दो साथियों के साथ सलीम की हत्या करना स्वीकार किया ।
जिन्हें दिनांक 21 मई को गिरफ्तार किया जा कर जेल भेजा गया।
25 मई को मुखबिर की सूचना पर घटना के मुख्य आरोपी दिनेश पिता चैन सिंह वर्मा उम्र 39 साल निवासी सटपिपल्या एवं सहआरोपी आसाराम को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया।
मुख्य आरोपी दिनेश पिता चैन सिंह ने बताया कि अपने गांव के साथी दिनेश पिता राधेश्याम वर्मा, राजेंद्र वर्मा ,आसाराम वर्मा के साथ आम की चोरी करने एवं मृतक सलीम द्वारा रोके जाने पर उसके साथ मारपीट करने और जान से खत्म करना बताया। फरियादी अंकित नागर की पिता समंदर सिंह के यहां खेती में काम करना मुख्य आरोपी दिनेश पिता चेन सिंह ने बताया आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जिला सीहोर में दाखिल कराया आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अरुणा सिंह उप निरीक्षक मनोज मालवीय उप निरीक्षक शिवलाल वर्मा ,अशोक यादव,अशोक श्रीवास्तव, महिला आरक्षक अनामिका का अहम योगदान रहा।

Post A Comment: