योगेश राजपूत,बुधनी

एमपी मीडिया पाइंट 


सरकार की भारी कोशिशों के बाद भी लोग गैर प्रचलित तरीके से परिवार सहित पलायन करने को मजबूर हैं ऐसा ही वाकया शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला भोपाल से हाथ ठेला लेकर पूरे परिवार सहित होशंगाबाद के सोहागपुर निवासी कुशवाहा समाज के लोग बीमारी फैलने की दहशत में घर गृहस्थी का सामान लादकर सोहागपुर के लिए निकल लिए बुधनी पहुंचने पर उनकी हालत खराब हो चुकी थी बच्चे थक कर ठेले पर ही सो गए थे महिलाएं पैदल चल कर निढाल हो चुकी थी इस बीच नगर की समाजसेवी शिवानी यादव उनसे मिलने पहुंची और उन्हें भोजन उपलब्ध करायाl जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वे सभी लगभग दस साल से परिवार सहित भोपाल के जाट खेड़ी में सब्जी बेचने का काम करते थे लेकिन हाल ही में वहां कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं इसलिए अब उन्होंने सोहागपुर अपने घर जाने का मन बना लियाl
Share To:

Post A Comment: