Home
Unlabelled
बुधनी: आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बुधनी, एमपी मीडिया पाइंट
पिछले दिनों अज्ञात आरोपियों द्वारा नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे की कार में पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने की घटना तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह सिवाच के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राकेश खजूरिया को सौंपा गयाl ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज मैं दो आरोपी कार के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं बावजूद इसके अब तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है यदि समय रहते मामले का खुलासा नहीं होता है तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से इनकार नहीं किया जा सकता ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि एक स्पेशल टीम बनाकर तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से मामले की बारीकी से त्वरित जांच की जाए जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके इस अवसर पर मुख्य रूप से तारिक पटेल, सोनू राजपूत ,प्रमोद चौहान, महेश भारद्वाज ,अभय सोलंकी संदीप मेहरा, रमेश शर्मा, तबरेज गांधी ,इश्तियाक खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
Back To Top
Post A Comment: