नई दिल्ली। 15 जून को पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीनी सेना के साथ टकराव हिंसक हो गया था। भारतीय सेना के बहादुरों ने चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। 16 बिहार रेजीमेंट के 20 सैनिक शहीद हो गए जिनमें कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। इन 20 बहादुरों में एक नाम 23 साल के सिपाही गुरतेज सिंह का भी है। पंजाब ने अपने चार नौजवानों को देश के नाम कुर्बान कर दिया है। जब आपको यह पता लगेगा कि किस तरह से गुरतेज सिंह ने किस तरह से चीनी सैनिकों धूल चटाई तो आप अपने आप ही उन्हें सैल्युट करेंगे।
15 जून को ही थी भाई की शादी
15 जून की घटना में 16 बिहार, 3 पंजाब रेजीमेंट, दो आर्टिलरी यूनिट और तीन मीडियम रेजीमेंट के अलावा 81 फील्ड रेजीमेंट चीन को जवाब देने में शामिल थी।
गुरतेज 3 पंजाब घातक प्लाटून के सिपाही थी। पंजाब के मानसा गांव के वीरे वाला डोकरा के रहने वाले गुरतेज जिस दिन शहीद हुए उसी दिन गांव में उनके बड़े भाई गुरप्रीत की शादी का जश्न चल रहा था। भाई को सेना अधिकारियों की तरफ से जश्न के दौरान ही लाडले छोटे भाई की शहादत की सूचना दी गई थी। गुरतेज बॉर्डर पर टेंशन और कोरोना वायरस महामारी के चलते वह शादी में शामिल नहीं हो सके।
बोले सो निहाल' के साथ टूट पड़े दुश्मन पर
3 पंजाब घातक प्लाटून को रिइनफोर्समेंट के लिए बुलाया गया था। सैनिकों के पास उनके धर्म से जुड़ी कृपाण और डंडे, छड़ें और तेज चाकू ही थीं। सिपाही गुरतेज पर पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के चार सैनिकों ने हमला बोला। गुरतेज जरा भी डरे नहीं बल्कि रेजीमेंट का युद्धघोष 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल,' चिल्लाते हुए उनकी तरफ बढ़े। गुरतेज ने दो को वहीं ढेर कर दिया जबकि दो ने उन्हें जान से मारने की कोशिश। गुरतेज चारों को पहाड़ी पर खींच कर ले गए और यहां से उन्हें नीचे गिरा दिया। गुरतेज भी अपना नियंत्रण खो दिया था और फिसल गए थे। लेकिन वह एक बड़े पत्थर की वजह से अटक गए और उनकी जान बच गई।

Post A Comment: